25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

BJP Candidates List: भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Rajya Sabha By-Elections: भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidate List) जारी कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 9 Dec 2024, 1:27 PM IST

BJP

BJP

Rajya Sabha By-Elections: भाजपा ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidates List) जारी की है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को टिकट दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा की छह खाली सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। नतीजे भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश की तीन, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर चुनाव होंगे।

राज्यसभा उपचुनाव में विपक्ष की बड़ी परीक्षा

हाल ही में हुए हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में मिली करारी हार के बाद राज्यसभा उपचुनाव में भी विपक्ष की बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन को भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हरियाणा चुनाव में भी BJP को जीत हासिल हुई। ऐसे में अब इन राज्यसभा उपचुनाव पर सबकी नजर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उपचुनाव में विपक्ष कैसा प्रर्दशन करती है।

ये भी पढ़ें: क्या बांग्लादेश में हिंदुओं से बर्बरता पर एक्शन ले सकता है भारत, इंटरनेशनल कानून के तहत देश के पास क्या-क्या हैं विकल्प ?