इससे पहले 17 अप्रैल को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा में जरूरी बहुमत हासिल नहीं कर पाया था। तब मौजूद और मतदान करने वाले 528 सदस्यों में से 298 ने पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट दिया था। पारित होने के लिए 352 वोट चाहिए थे, यानी विधेयक 54 वोट से पीछे रह गया।