हालांकि, संसदीय समिति ने यह भी चिंता जताई कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कई महत्त्वपूर्ण मेडिकल जांच और उन्नत स्तर के इलाज अब भी शामिल नहीं हैं। समिति ने सिफारिश की कि योजना के तहत कवर किए गए पैकेज का समीक्षा की जानी चाहिए और उच्च लागत वाली गंभीर बीमारियों के इलाज और रेडियोलॉजिकल डायग्नोस्टिक्स सीटी, एमआरआइ, न्यूक्लियर इमेजिंग के पैकेज भी शामिल हों।