केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस , आरसी और वाहनों के दस्तावेजों के नवीनीकरण की समय-सीमा बढ़ा दी है। ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी जैसे परमिट की वैधता अब 31 अक्टूबर तक बढ़ गई है। अब आपकी गाड़ी से जुड़े दस्तावेजों की वैधता अवधि अगले 1 महीने के लिए बढ़ा दी गई है। यह समय सीमा पहले 30 सितंबर को खत्म हो रही थी। इसे अब बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दिया गया है। अब आप इस नई अवधि तक अपने वाहन से जुड़े दस्तावेजों को रिन्यूअल करवा सकेंगे।