26 जनवरी और 15 अगस्त के बीच अंतर
स्वतंत्र दिवस और गणतंत्र दिवस में काफी अंतर है। 15 अगस्त, 1947 को भारत को आजादी मिली थी। इस वजह से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं 26 जनवरी,1950 को देश में संविधान लागू किया गया था। इस वजह से इस तारीख को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड निकलती है तो 15 अगस्त को लालकिले की प्रचीर से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। दोनों राष्ट्रीय पर्व के मौके पर तिरंगा लहराने के साथ, परेड होती है। देशभर में झंडा फहराया जाता है।