साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। बिहार में काफी समय से चर्चा है कि नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे के मंत्रियों को बदला जा सकता है। परफार्मेंस के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, तो कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ चेहरों पर नीतीश कुमार के साथ सहमति नहीं बन पा रही है। साथ में बीजेपी के अंदर भी मंत्रियों के नाम पर मुहर नहीं लग पा रही है।