भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे के तहत पश्चिम बंगाल में रहेंगे। पश्चिम बंगाल में बीजेपी आंतरिक कलह से जूझ रही है। पिछले साल विधानसभा चुनाव में हैर के बाद से पार्टी निकाय चुनाव और आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भी करारी हार झेल चुकी है। अब पराजय झेलने के बाद अमित शाह का यह पहला बंगाल दौरा है। हालांकि इस दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री बीएसएफ के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा की स्थिति का मुआयना करेंगे।