वहीं, पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, "राजपथ का नाम बदलना ही था, तो ‘राजधर्म’ पथ कर देते। अटल जी की आत्मा को अवश्य शांति मिलती।" बता दें कि साल 2002 में जब गुजरात में भीषण दंगे हुए थे, तब तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी गुजरात गए थे और तत्कालीन सीएम मोदी को राजधर्म के मार्ग पर चलने की सलाह दी थी।