30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajya Sabha Election: पंजाब के बाद अब हरियाणा में लगेगा कांग्रेस को झटका? CM से मिले कांग्रेस MLA कुलदीप बिश्नोई

RS Election: पंजाब के बाद कांग्रेस को हरियाणा में बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के जानें-मानें नेता कुलदीप बिश्नोई ने आज हरियाणा के सीएम खट्टर से मुलाकात की है। कुलदीप बिश्नोई पार्टी से नाराज चल रहे हैं और ये नाराजगी राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 8 Jun 2022, 5:48 PM IST

RS Election: After Punjab its Haryana?Congress MLA Kuldeep Bishnoi met CM

RS Election: After Punjab its Haryana?Congress MLA Kuldeep Bishnoi met CM

कांग्रेस को पंजाब के बाद हरियाणा में बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। ये मुलाकात केवल दोनों नेताओं के बीच हुई है, इस दौरान कोई अन्य नेता उपस्थित नहीं था। बीजेपी ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब कुलदीप बिश्नोई को तय करना है कि कांग्रेस में मिल रहीं उपेक्षा के बाद भी वो किसके साथ रहना चाहते हैं। दरअसल, कुलदीप बिश्नोई पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे हैं। ये नाराजगी अब कांग्रेस पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

बिश्नोई की नाराजगी कांग्रेस की टेंशन
दरअसल, हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव हैं और विधायकों के आंकड़ों को देखें तो बीजेपी की एक सीट पर जीत तय मानी जा रही है। वहीं, दूसरी सीट से अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा आमने-सामने हैं। ऐसे में कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी कांग्रेस नेता अजय माकन पर भारी पड़ सकती है।

पंजाब के बाद हरियाणा में टूट रहे कांग्रेस विधायक?
वास्तव में पंजाब के बाद अब हरियाणा में कांग्रेस विधायक टूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने विधायकों को रायपुर भेज दिया है। हरियाणा में एक राज्यसभा सीट के लिए 31 वोटों की आवश्यकता है। कांग्रेस के पास कुल 90 विधानसभा सीटों में से केवल 31 सीटें ही हैं। यदि बिश्नोई ने कांग्रेस का साथ छोड़ा तो अजय माकन के लिए जीतना मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़े- कांग्रेस ने तीन सीट पर लगाए तीन करोड़, तो भाजपा ने दो के लिए लगाया 50 लाख का दांव

बीजेपी ने जताई जीत की उम्मीद
वहीं, कुलदीप बिश्नोई की सीएम के साथ मुलाकात पर हरियाणा बीजेपी प्रमुख ओपी धनखड़ ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि 'बीजेपी को उम्मीद है कि राज्यसभा चुनाव में उसकी जीत होगी।' उन्होंने आगे कहा कि 'निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने भी बीजेपी से मदद मांगी है। ऐसे में बीजेपी के अतिरिक्त 9 विधायकों का समर्थन उनके साथ है।'

बता दें कि इससे पहले पंजाब में कांग्रेस के कई बड़े पूर्व मंत्री और बड़े नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय