बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने कहा था, ‘सत्यमेव जयते नानृतम्। यानि सत्य की ही जीत होती है, असत्य की नहीं। झूठ कितनी भी कोशिश कर लेकिन झूठ कभी विजयी नहीं होता है। अब उन्होंने यह बात किस संबंध में की इसका जिक्र नहीं किया। वहीं विपक्ष इसको अलग-अलग मुद्दों से जोड़कर देख रही है। कुछ लोग इसे आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ रहे हैं, साथ ही इसे कृषि कानूनों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।