29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैफ अली खान पर हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने BJP पर सवाल उठाते हुए लिया ‘Lawrence Bishnoi’ का नाम

Saif Ali Khan Attacked: मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और बताया है कि वह फायर एस्केप के रास्ते से घर में घुसा था। 54 वर्षीय अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं और लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital mumbai) में सर्जरी के बाद ICU में भर्ती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 16 Jan 2025, 5:23 PM IST

Saif Ali Khan Arvind kejriwal Lawrence Bishnoi

Saif Ali Khan Arvind kejriwal Lawrence Bishnoi

Saif Ali Khan Attacked: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सैफ अली खान के बांद्रा स्थित उनके घर में चाकू से हमला किए जाने की घटना के बाद भाजपा पर देश के लोगों की सुरक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) का जिक्र करते हुए कहा, "गुजरात की जेल में बैठा एक गैंगस्टर निडर होकर काम कर रहा है। ऐसा लगता है कि उसे संरक्षण दिया जा रहा है।"

'सलमान खान, सैफ अली के घर हमला हो सकता है तो...'

बिश्नोई गैंग का संबंध पिछले साल सलमान खान (Salman Khan) के आवास पर हुए हमले और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (Baba Siddiqui Murder Case) से रहा है। इसी बीच AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'यह चिंता का विषय है कि इतने बड़े अभिनेता जो इतने सुरक्षित स्थान पर रहते हैं, जब उनके घर में हमला किया जा सकता है तो आम आदमी की सिक्योरिटी का क्या। अभिनेता के घर हमले की हुई ये यह घटना राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल उठाती है। इससे पहले सलमान खान पर हमला हुआ, बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई। अगर सरकार इतने बड़े सेलिब्रिटी को सुरक्षा नहीं दे सकती तो आम लोगों का क्या होगा? डबल इंजन की सरकार न तो सुशासन दे सकती है और न ही लोगों को सुरक्षा दे सकती है।"

सैफ अली खान पर हमले की खबर से स्तब्ध हूं- केजरीवाल

BJP सरकार पर हमले को और तेज़ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा करने में भी असमर्थ है। "अगर वे ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।" AAP प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं केंद्र से गंदी राजनीति बंद करने और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में काम करने की अपील करता हूं।’’ इससे पहले दिन में केजरीवाल ने X पर लिखा, 'सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।'

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan की हालत पर आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने आरोपी की पहचान को लेकर किया खुलासा

सैफ अली खान का हेल्थ अपडेट

सैफ अली खान के घर में गुरुवार की सुबह एक घुसपैठिया चोरी करने की कोशिश में घुस आया। आरोपी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर कम से कम छह बार चाकू से वॉर किए। हमले में सैफ अली खान घायल हो गए जिसके बाद अभिनेता को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और बताया है कि वह फायर एस्केप के रास्ते से घर में घुसा था। 54 वर्षीय अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं और लीलावती अस्पताल में सर्जरी के बाद ICU में भर्ती हैं। मुबंई पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की हैं।