8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सारी जिंदगी उन्होंने गरीबों की मदद की’, नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah latest News: फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें अपना करीबी दोस्त और नेकदिल इंसान बताया। उन्होंने कहा कि नाना ने गरीबों की मदद में पूरी जिंदगी बिताई और उनकी इंसानियत को हमेशा याद किया जाएगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Oct 08, 2026

Farooq Abdullah latest News

डॉ. फारूक अब्दुल्ला। फोटो-IANS

Farooq Abdullah latest News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्लाने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकरको श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नाना पाटेकर को अपना करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि वह बेहद नेकदिल इंसान थे और उन्होंने पूरी जिंदगी गरीबों व जरूरतमंदों की मदद में बिताई। जम्मू-कश्मीर में मीडिया से बातचीत के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नाना पाटेकर उनके बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने कहा कि नाना बेहद नेक इंसान थे और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों की मदद करने में लगा दी।

कश्मीर से था नाना पाटेकर का खास लगाव

फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर के कश्मीर से जुड़ाव को भी याद किया। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर बार-बार कश्मीर आते थे और इस दौरान उनकी उनसे मुलाकात होती थी। उन्होंने एक शादी समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों वहां एक साथ मिले थे और उन्होंने नाना पाटेकर के साथ डांस भी किया था।

'नाना लोगों का दर्द समझते थे'

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नाना पाटेकर लोगों के मुश्किल हालात और उनकी परेशानियों को समझते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें सुबह नाना पाटेकर के निधन की दुखद खबर मिली। फारूक अब्दुल्ला के मुताबिक, नाना पाटेकर ने हाल ही में गोवा में अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने अभिनेता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके लिए दुआ भी की।

'उन्होंने कभी मजहब नहीं देखा'

नाना पाटेकर के व्यक्तित्व को याद करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उनके अंदर काफी नरमी थी। वह कभी धर्म या मजहब को देखकर लोगों के साथ व्यवहार नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हमेशा इस बात पर ध्यान देते थे कि सामने वाले इंसान का दुख और उसकी तकलीफ क्या है और उसे दूर करने के लिए क्या किया जा सकता है।

अभिनय और इंसानियत के लिए हमेशा याद किए जाएंगे नाना

फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर को जबरदस्त अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए किए गए नाना पाटेकर के काम और उनकी इंसानियत को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। बता दें कि नाना पाटेकर के निधन के बाद बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग