कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जुटी BJP की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस दुर्व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता, तब तक उनका यह विरोध जारी रहेगा।