दिल्ली चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी हुए है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। अगर एग्जिट पोल सही साबित होता है तो दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में वापसी करेगी। MATRIZE, Chanakya Strategies, पोल डायरी और Peoples Pulse ने दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया है। इसके अलावा वीप्रिसाइड और Mind Break ने दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जताया है।