1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कई राज्यों में बढ़ी सख्ती, बंगाल और हरियाणा में स्कूल बंद, जानें कैसा है अन्य राज्यों का हाल

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के खतरे को नजर में रखते हुए राज्यों ने कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं, या लगाने की तैयारी कर रहे हैं। तेज रफ्तार में बढ़ रहा संक्रमण तीसरी लहर को बुलावा दे रहा है। ऐसे में कई राज्यों ने शिक्षण संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 3 Jan 2022, 11:46 AM IST

covid.jpg

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित कई राज्यों में एक बार फिर से पाबंदियों का दौर शुरू होने जा रहा है। झारखंड में भी सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में शीघ्र ही रात्रि कर्फ्यू लागू हो सकता है। स्कूल कॉलेज कोचिंग संस्थान सहित तमाम शैक्षणिक संस्थान को बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाई जा सकती है।
पश्चिम बंगाल
बंगाल में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। आज सोमवार से एक तरह से पूरे राज्य में मिनी लॉकडाउन लागू हो जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने रविवार को नयी कोविड गाइडलाइंस की घोषणा की थी। इसके तहत कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। आज से राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान फिर से बन्द कर दिए जाएंगे। पर्यटन स्थल भी पूरी तरह से बंद रहेगा सैलून, ब्यूटी पार्लर, मनोरंजन पार्क, स्विमिंग पूल में भी आना संभव नहीं हो पाएगा। सरकारी व निजी कार्यालयों में 50% क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी। लोकल ट्रेन व मेट्रो 50 फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलेंगी।

उत्तर प्रदेश
जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आक्रोश को देखती 11 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू हो गया है। कल इस राज्य में कोविड-19 के 552 नए मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 1725 हो गई है। कोरोना के खतरे को देखकर सरकार ने लोगों के लिए नई गाइडलाइन फॉलो करने की अपील की है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाए जाने पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करने से पहले अनुमति लेनी होगी। दुकानदारों को भी यह हिदायत दी गई है कि बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान ना दे।

हरियाणा
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखकर सरकार हरकत में आ गई है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को 12 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 100 लोगों से ज्यादा शादियों में जाने की अनुमति नहीं है। वहीं अंतिम संस्कार में केवल 50 लोग शामिल हो पाएंगे। बार और रेस्टोरेंट में 50% क्षमता के साथ ही संचालन करने की अनुमति है।


यह भी पढ़ें : Corona Vaccination: किस राज्य में कितने बच्चों को लगना है कोरोना का टीका



राजस्थान
करुणा के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है सरकार ने आठवीं कक्षा तक के स्कूल को 9 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। विवाह समारोह में 100 लोगों तक शामिल होने की अनुमति है। राज्य में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय