1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Reopening: बंगाल में 15 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, सीएम ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

School Reopening कोरोना वयारस के बढ़ते खतरे के बीच पश्चिम बंगाल में बंद हुए स्कूल कॉलेज अब खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक इसको लेकर निर्देश दिए। फिलहाल 9वीं से 12वीं की कक्षाओं को खोलने की मंजूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Oct 2021, 4:46 PM IST

School Repopening in West bengal

West Bengal CM Mamata Banerjee

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोरोना महामारी (Corona) के कारण बंद स्कूल और कॉलेजों ( School-College Opening ) को खोलने का निर्णय लिया है। सीएम ने सिलीगुड़ी में उत्तर कन्या में आयोजित प्रशासनिक बैठक के दौरान मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को स्कूल खोलने को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया है। बंगाल में स्कूल और कॉलेज 15 नवंबर से खोले जाएंगे।

दरअसलस इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि दुर्गा पूजा के बाद पश्चिम बंगाल में शिक्षण संस्थानों को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ेंः West Bengal: TMC सांसद अभिषेक का तंज, ‘कोरोना वायरस का टीका है कोविशील्ड, BJP वायरस की वैक्सीन हैं ममता बनर्जी’

पहले 9वीं से 12वीं तक खुलेंगी कक्षाएं
सीएम ममता बनर्जी रविवार को उत्तरी बंगाल के दौरे पर पहुंचीं हैं और सोमवार को सिलीगुड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रशासनिक बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पहले कक्षा नौ से बारहवीं क्लास तक कक्षाएं शुरू करने की बात कही।

सीएम ने कहा कि छोटी कक्षा के विद्यार्थियों का स्कूल खोलने का फैसला बाद में लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि 15 नवंबर से फिर से ‘दुआरे सरकार’ शुरू होगा।

चूंकि स्कूल खुले रहेंगे ऐसे में स्कूलों में ‘दुआरे सरकार’ नहीं करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को स्कूलों और कॉलेजों की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि ‘दुआरे सरकार’ के तहत सरकारी परियोजनाओं की सुविधाएं दी जाती हैं।

यह भी पढ़ेँः ममता बनर्जी की गोवा के लोगों से अपील, BJP के 'विभाजनकारी एजेंडे' को हराने के लिए आएं एकसाथ

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अगस्त माह में दुर्गा पूजा के बाद स्कूल खोलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, “पूजा के बाद राज्य में स्कूल खुलेंगे। इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। पूरे स्कूल को सैनिटाइज किया जाएगा। फिर इसे खोला जाएगा। लेकिन यह तब होगा जब तीसरी लहर नहीं आएगी।
तीसरी लहर भयानक नहीं हो तो हालातों को देखते हुए स्कूल कॉलेज खोले जाएंगे।