25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Timing Change: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला, अब इन राज्यों में इस समय पर लगेगी कक्षाएं

घने कोहरे और शीतलहर के कारण कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। नोएडा में जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे किया जाना अनिवार्य किया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Jan 2024, 3:07 PM IST

school_timing_change666.jpg

School Timing Change: आधा से ज्यादा जनवरी का महीना बीत चुका है लेकिन देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई मैदानी राज्यों में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसी बीच स्कूलों की छुट्टियां खत्म हो गई है। अब इस सर्दी में बच्चों को स्कूलों जाना पड़ रहा है। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल खुलने के समय में बदलाव कर दिया है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में और अधिक सर्दी का अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलने की संभावना भी जताई गई है।


नोएडा में नर्सरी से लेकर 8वीं तक का समय बदला

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए नोएडा में जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूल को खोलने का निर्णय किया है। लेकिन समय में बड़ा बदलाव किया है। जिला अधिकारी की तरफ से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों का समय सुबह 10 बजे किया जाना अनिवार्य किया गया है। गुरुवार 18 जनवरी से खुलने वाले नर्सरी से लेकर 8वें तक के स्‍कूल अब सुबह 10 बजे खुलेंगे। गौतमबुद्ध नगर डीएम की ओर से इस सिलसिले में आदेश जारी किया गया है।

दिल्ली में बदला गया था टाइम

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार 15 जनवरी से स्कूल खुल गए हैं। लेकिन सर्दी के कारण बच्चों की स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सभी क्लास फिजिकल मोड में चलेंगी लेकिन टाइमिंग बदल गया है। जारी आदेश के अनुसार कोई भी स्कूल सुबह नौ बजे से पहले शुरू नहीं होगा। वहीं शाम पांच बजे के बाद कोई क्लास नहीं चलेगी।

राजस्थान में सुबह 11 बजे से खुलेंगे स्कूल

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। श्रीगंगानगर में शीतलहर चलने से हाथ और पैर सुन्न होने लगे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कुछ दिनों तक सर्दी बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बुधवार से बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर सभी नर्सरी से लेकर 8वीं तक स्कूलों का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया है।

झारखंड में अब 9 बजे से 3 बजे तक

झारखंड मेें भी सर्दी के चलते बच्चों की स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अभिभावकों और विभिन्न संघों की मांग पर जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब सभी स्कूलों में अध्यापन कार्य सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश के अनुसार यह समय 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

पंजाब के स्‍कूलों का बदला समय

कड़ाके की ठंड को देखते हुए पंजाब में एक बार फिर स्‍कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश में पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों 15 जनवरी से 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। राज्‍य के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशानुसार राज्‍य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खोला जाएगा।

बिहार में भी बदला गया समय

बिहार में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। ठंड को देखते हुए पटना जिले में सभी नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी 16 जनवरी को खत्म हो गई है। अब 9 से 12वीं तक के स्कूल समय में बदलाव भी किया गया है। यह आदेश पटना डीएम की ओर से जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- मालदीव छोड़िए बनाइए लक्षद्वीप जाने का प्लान, ट्रेन और विमान के किराए की पूरी लिस्ट यहां देखिए

यह भी पढ़ें- #BoycottMaldives: मालदीव में कभी था हिंदु राजाओं का शासन, फिर कैसे बन गया इस्लामिक देश?