Nuh Violence : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के 12 बाद आज शुक्रवार से स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान खुल रहे है। इसके साथ ही हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी। वहीं बैंक और एटीएम सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक खुले रहेंगे। ये आदेश नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने धारा-144 के नए आदेश जारी किए हैं। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद हालात खराब हो गए थे। नूंह हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और सैंकड़ों को लोगों को गिरफ्तार किया।