पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। गुवाहाटी में महाराष्ट्र के बागी विधायकों के ठहरने पर ममता बनर्जी ने कहा, "असम में बाढ़ की विभीषिका के बीच प्रभावित लोगों को परेशान करने के लिए महाराष्ट्र के विधायक वहां क्यों भेजे जा रहे हैं। महाराष्ट्र के विधायकों को असम के बजाय बंगाल भेजिए, हम उनकी अच्छी खातिरदारी करेंगे।"