27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पहलगाम में सिंदूर तो उजड़ गया फिर ऑपरेशन का नाम Sindoor क्यों रखा’, जया बच्चन ने सरकार पर साधा निशाना

Operation Sindoor: सपा सांसद जया बच्चन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ा है। हमारे लिए कश्मीर स्वर्ग जैसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Jul 2025, 5:25 PM IST

जया बच्चन ने ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने पर जताई आपत्ति (Photo-IANS)

Operation Sindoor: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा सांसद ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम ‘सिंदूर’ रखने पर आपत्ति भी जताई है। सपा सांसद ने कहा कि जब सिंदूर ही उजड़ गया तो फिर ऑपरेशन का नाम सिंदूर क्यों? सपा सांसद ने कहा कि मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने लोग खोए हैं।

ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने पर उठाया सवाल

राज्यसभा को संबोधित करते हुए जया बच्चन ने कहा कि सबसे पहले मैं आपको बधाई देती हूं, आपने ऐसे लेखकों को नियुक्त किया जो कि बड़े-बड़े नाम लेकर आते हैं। आपने इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' कहा, लेकिन असली सिंदूर तो उन महिलाओं के माथे से मिटा दिया गया जिन्होंने अपने पति खो दिए।

‘हमारे लिए कश्मीर स्वर्ग’

सपा सांसद जया बच्चन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ा है। हमारे लिए कश्मीर स्वर्ग जैसा है। लेकिन उस स्वर्ग से उन्हें क्या मिला? आपने उन लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ दिया है जिनसे आपने वादे किए थे। उन लोगों के परिवार आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

लोगों की रक्षा करें-जया बच्चन

राज्यसभा में सपा सांसद ने कहा कि मैं कोई ऐसी बात नहीं कहूंगी जिससे कांग्रेस और बीजेपी के बीच झगड़ा भड़के। उन्होंने आगे कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि शांत रहें। उन लोगों की रक्षा करें जिन्होंने आपको यह पद दिया है, जिन्होंने आपको यह अधिकार दिया है, इस उम्मीद के साथ कि आप उनकी रक्षा करेंगे।

‘आपको सॉरी बोलना चाहिए’

सपा सांसद ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या आपने उन परिवारों से माफी मांगी? ये हमारी ड्यूटी है कि आपको सॉरी बोलना चाहिए। उन्होंने आगे काह कि सरकार को उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। 

रक्षामंत्री पर साधा निशाना

इस दौरान सपा सांसद जया बच्चन ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोमवार को रक्षामंत्री बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। हमने तोप, गोला और बारूद खरीदे। उसका हम क्या करें? क्या हम उन 26 लोगों की जान बचा पाए? उन्होंने आगे कहा कि गोला-बारूद से कुछ नहीं होगा? इंसानियत होनी चाहिए।