31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता सोनाली फोगाट मामले में आरोपियों को कोर्ट ने दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

सोनाली फोगाट की हत्या मामले के दो मुख्य आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में सोनाली फोगाट के सहयोगी सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह के अलावा, ड्रग पैडलर और कर्लिज रेस्टोरेंट के मालिक को आरोपी बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Aug 2022, 4:25 PM IST

Sonali Phogat case: Goa Court remands two accused to police custody for 10 days

Sonali Phogat case: Goa Court remands two accused to police custody for 10 days

गोवा की एक अदालत ने भाजपा नेता और हरियाणा की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को शनिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गोवा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारियां की हैं। अंजुना पुलिस ने शनिवार को इनमें से दो आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह को मापुसा शहर की अदालत में पेश किया था। गोवा की मापुसा अदालत ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।


पुलिस दावा कर चुकी है कि सोनाली फोगाट का पीए रहा सुधीर सांगवान पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर चुका है। सोनाली फोगट हत्याकांड के आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 10 दिन की हिरासत में लेने से पहले गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के अलावा संदिग्ध ड्रग पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर और कर्लिज रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स शामिल है।


एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए एडविन न्यून्स के कर्लिज रेस्तरां में सोनाली फोगाट मौत से पहले 22 अगस्त की देर रात पार्टी कर रही था। इसी रेस्तरां में सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पार्टी के दौरान सोनाली फोगाट को जबरन पीने के लिए मजबूर किया था। फोगाट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में उनके होटल से मृत अवस्था में लाया गया था।


शुरूआत में सोनाली फोगाट की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी हत्या किए जाने का शक बढ़ गया। रिपोर्ट में सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद उन्हें जबरन ड्रग्स देने का मामला सामने आ गया। ड्रग्स ओवरडोज के कारण ही उनकी मौत हुई। पुलिस को छानबीन के दौरान रेस्टोरेंट के ड्रेसिंग रूम में सिंथेटिक ड्रग भी मिला। वहीं, CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को ही सोनाली फोगाट के साथ गोवा पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: सोनाली फोगाट मौत मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस ने लिया सबसे बड़ा एक्शन