31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonali Phogat मौत मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, क्लब मालिक समेत दो और गिरफ्तार

हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट मौत मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। हार्ट अटैक के बाद अब ये मामला हत्या का बन चुका है। इस मामले में गोवा पुलिस का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Aug 2022, 11:19 AM IST

Sonali Phogat Death Case Police Big Action Total Four Arrested Including Club Owner

Sonali Phogat Death Case Police Big Action Total Four Arrested Including Club Owner

बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट मामले में एक के बाद एक नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पहले जहां उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया, वहीं बाद में इसको लेकर साजिश का बातें सामने आने लगीं। इस बीच गोवा पुलिस ने बताया कि सोनाली फोगाट को पानी में मिलाकर ड्रग्स दिया गया है और उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उनके पीए और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन दोनों ने और भी कई खुलासे किए। वहीं इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए क्लब के मालिक समेत एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


सोनाली फोगाट मौत मामले में पुलिस ने गोवा के कर्ली क्लब के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद की है। अब तक इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
फोगाट का पीए सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर अब पुलिस की गिरफ्त में है।

यह भी पढ़ें - सोनाली फोगाट के मौत मामले में बड़ा खुलासा, टिक टॉक स्टार को पानी में घोलकर दी गई थी ड्रग्स



इससे पहले गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया। इस फुटैजे से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस फुटैज में सोनाली का पीए सुधीर बोटल से उन्हें को कुछ पिलाता हुआ नजर आ रहा है।

हालांकि टिक टॉक स्टार बार-बार उसे रोक रही हैं। पुलिस को संदेह है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग है जो सोनाली को दिया जा रहा है। वहीं केमिकल जांच के बात इस बात से भी पर्दा उठ जाएगा।


इससे पहले सोनाली फोगाट के भाई ने भी उनके पीएम सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंद पर सोनाली के साथ रेप करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने सोनाली की हत्या के पीछे इन्हीं दोनों की साजिश बताई थी।

सोनाली के भाई के मुताबिक, सुखविंदर ने तीन साल पहले सोनाली को खाने में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ रेप किया था और इसका वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद से सुधीर और उसका दोस्त सुखविंदर लगातार सोनाली को ब्लैकमेल कर रहे थे। यही दोनों बीच-बीच में सोनाली के खाने में जहरीली चीज भी मिला देते थे।

यह भी पढ़ें - किसने रची टिकटॉक स्टार और BJP नेता सोनाली फोगाट के मौत की साजिश? भांजे ने इस शख्स पर लगाया सनसनीखेज आरोप