
Bjp Leader Sonali Phogat Murder Case Big Reveals Was Given Drug To TikTok Star
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के मौत मामले लगातार नए अपडेट आ रहे हैं। पहले जहां सोनाली फोगाट की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से बताई गई वहीं इसके बाद इस मौत को हत्या का एंगल दिया गया। सोनाली के घर वालों ने आरोल लगाया कि उनकी मौत के पीछे गहरी साजिश है। वहीं इस मामले में सोनाली फोगाट के दो सहयोगियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच शुक्रवार को गोवा पुलिस ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने बताया कि, सोनाली फोगाट को ड्रग्स दिया गया था। पुलिस के मुताबिक सोनाली को पानी में मिलाकर ड्रग्स दी गई और इसके बाद 2 घंटे टॉयलेट में रखा गया। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ।
हरियाणा की बीजेपी नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत पर गोवा पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रग दिया गया था। गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि, सोनाली के पोस्टमार्टम के बाद हमने पूरे मामले की जांच शुरू की है।
आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सोनाली फोगाट के के भाई की शिकायत के बाद हमने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था और हमने सभी के बयान लिए और उन जगहों का दौरा किया जहां वे गए थे।
यह भी पढ़ें - सोनाली फोगाट अपने पीछे छोड़ गईं इतने करोड़ की संपत्ति, जानिए कौन होगा वारिस?
संदिग्धों को नोटिस देकर बुलाया गया। इन सभी से कड़ी पूछताछ भी की गई। इसमें हमने पाया कि सोनाली फोगाट को जबरदस्ती कोई न कोई पदार्थ दिया जा रहा था।
सोनाली फोगाट मौत मामले में अब तक ये खुलासा हो चुका है कि उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया। इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर निशान पर भी पाए गए हैं। ऐसे में ये मौत हार्ट अटैक की बजाए अब मर्डर के एंगल पर पहुंच गई है।
आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह देखा गया कि कथित सुधीर सांगवान और उसका सहयोगी सुखविंदर सिंह मृतक के साथ एक क्लब में पार्टी कर रहे थे।
एक वीडियो स्थापित करता है कि उनमें से एक ने पीड़ित को जबरदस्ती एक पदार्थ का सेवन कराया। सोनाली को ड्रग्स देने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह 4.30 बजे जब वह कंट्रोल में नहीं थी तो संदिग्ध उसे शौचालय में ले गया और 2 घंटे तक उन्होंने क्या किया?
इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं है, हमने सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें - किसने रची टिकटॉक स्टार और BJP नेता सोनाली फोगाट के मौत की साजिश? भांजे ने इस शख्स पर लगाया सनसनीखेज आरोप
Updated on:
26 Aug 2022, 3:11 PM IST
Published on:
26 Aug 2022, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.