31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले सोनाली फोगाट के परिजन, CBI जांच की उठाई मांग

मृतक भाजपा नेता सोनाली फोगाट के परिजन शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने सीएम से मिलकर लिखित में CBI जांच की मांग का पत्र सौंपा है। सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में CBI जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Aug 2022, 10:41 PM IST

Sonali Phogat death: Family meets Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

Sonali Phogat death: Family meets Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत को आज 4 दिन हो चुके हैं। इस बीच फोगाट की मौत के मामले में सोनाली के परिजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। इस मामले को लेकर सोनाली फोगाट के परिजनों ने CBI जांच की मांग की थी। इसी सिलसिले में वे लोग हरियाणा के सीएम से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। सीएम से मुलाकात के दौरान परिजनों ने मामले को लेकर CBI जांच को लेकर मुख्यमंत्री को अर्जी दी है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।


मुख्यमंत्री ने परिजनों को बताया, "मैंने गोवा के मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर बात की है। परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग की। जिसपर हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी। हरियाणा सरकार परिजनों की मांग के मुताबिक गोवा सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेगी।" दरअसल, परिजनों द्वारा CBI जांच की मांग पर सीएम खट्टर ने एक बयान दिया था कि अगर परिजन लिखित में देंगे तो जिस तरह से जांच करवाने के लिए कहेंगे वैसे ही जांच करवाई जाएगी।

जिसके बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकत करते हुए उन्हें CBI जांच की मांग का पत्र सौंपा है। परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने का वक्त मांगा था जिस पर हामी होने के बाद परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। सीएम से मिलने के लिए सोनाली की बेटी यशोधरा, बहन, बहनोई, भाई और भतीजा उनके कार्यालय पहुंचे थे। सोनाली फोगाट के परिवार का बड़ा आरोप है कि उप-चुनाव से पहले हत्या के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि हत्या की वजह वोट की राजनीति भी हो सकती है। अगले कुछ महीनों में उपचुनाव आदमपुर में होना है।


बता दें, बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट बीती 22 अगस्त को एक गाने की शूटिंग के लिए गोवा गई थीं। मंगलवार की सुबह उन्हें तबीयत खराब होने के चलते गोवा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुरुआत में कहा गया था कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि बाद में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कई खुलासे किए थे। जिसमें उन्होंने सोनाली फोगाट को जबरन मेथामफेटामाइन नामक ड्रग्स देने की बात भी कही थी।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सोनाली फोगाट मामले में आरोपियों को कोर्ट ने दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा