29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर वडोदरा में भड़का सांप्रदायिक दंगा: पुलिस पर भी पेट्रोल बम का अटैक, 19 हिरासत में

वडोदरा के पानी गेट इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह तक 19 दंगाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस दंगाइयों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Oct 2022, 12:35 PM IST

stone pelting

stone pelting

देशभर में कल दिवाली के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। लेकिन गुजरात के वडोदरा शहर में दिवाली की रात सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। रात को अचानक दो गुटों मं हिंसक झड़प हो गई है। देखते ही देखते पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी। दिवाली की रात वडोदरा शहर में सड़कों पर उपद्रवियों का जमकर तांडव देखने को मिला। पुलिस ने मंगलवार सुबह तक 19 दंगाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस दंगाइयों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के पानीगेट इलाके में सोमवार रात आमने-सामने पटाखे जलाने व रॉकेट छोड़ने से विवाद की शुरूआत हुई। इसके बाद मामला बढ़ता गया।


वडोदरा के पानी गेट इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी। हिंसक झड़प के दौरान कई दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी गई है। वहीं जमकर तोड़फोड़ भी की गई। भीड़ ने पेट्रोलिंग पर पहुंची पुलिस पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया।

यह भी पढ़ें- दिवाली की रात कई शहरों में दिखा आग का तांडव! दिल्ली में फायर सर्विस को आए 201 फोन कॉल, कई लोग झुलसे


हिंसा की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पेट्रोलिंग शुरू की। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के अधिकारी पर पेट्रोल बम से हमला भी किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद इलाके के सभी घरों में कॉम्बिंग की जा रही है। अधिकारी के अनुसार घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।


वोडदरा पुलिस के डीसीपी यशपाल जोगनिया ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति है। यशपाल जगनिया ने बताया कि शहर के पानीगेट इलाके में सोमवार रात मुस्लिम मेडिकल सेंटर पर पत्थरबाजी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


आपको बता दें कि इससे पहले इसी महीने की तीन तारीख को भी वडोदरा में सांप्रदायिक दंगा हुआ था। यह दंगा शहर के सावली टाउन के सब्जि मार्केट में हुआ था। यहां एक मंदिर के पास बिजली के खंभे में दूसरे धर्म का झंडा लगाने के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई है।