3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake : 6.1 तीव्रता के भूकंप से पूर्वोत्तर कांपा, कोलकाता और मिजोरम में भी महसूस किए गए झटके

म्यांमार और भारत की सीम पर शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मिजोरम के थेनजोल में भी महसूस किए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2021, 8:11 AM IST

earthquake

earthquake

नई दिल्ली। म्यांमार और भारत की सीम पर शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के अनुसार भूकंप के झटके रिक्टर स्केल पर 6.1 दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और मिजोरम के थेनजोल में भी महसूस किए गए। हालांकि, अभी कहीं से जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

बंगाल, त्रिपुरा और असम में महसूस हुए झटके
यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार यह भारत-म्यांमार बार्डर का क्षेत्र पड़ता है। भूकंप के झटके पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में दूर तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि कोलकाता और गुवाहाटी के अधिकांश हिस्सों में धरती लगभग 30 सेकंड तक हिली। इसका केंद्र चिटगांव स 184 किलोमीटर दूर पश्चिम था। भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र के अनुसार, मिजोरम के थेनजोल के 73 किमी दक्षिण पूर्व में आज सुबह लगभग 5:15 बजे 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय