30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनयू परिसर में छात्रा से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया से हुई थी पहचान

Student molested in JNU campus : जेएनयू छात्रा ने परिसर के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने इसके लिए वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है। छात्रा के अनुसार उसके साथ यह छेड़छाड़ परिसर के अंदर मौजूद कॉफी शॉप में हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 20 May 2022, 5:35 PM IST

student-molested-in-jnu-campus-fir-registered.jpg

Student molested in JNU campus : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में छात्रा से छेड़छाड़ मामला सामने आया है। जेएनयू की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि परिसर के अंदर मौजूद कॉफी शॉप में एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। छात्रा ने व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। इसके साथ ही छात्रा ने बताया है कि वह उस व्यक्ति से सोशल मीडिया पर मिली थी।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 और 354-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और वह जांच में शामिल हो गया है। महिला ने बताया है कि आरोपी ने उससे 11 मई को इंस्टाग्राम पर संपर्क किया था और नौकरी के बारे में जानकारी लिया था। दोनों एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं। एफआईआर में छात्रा ने बताया है कि आरोपी ने उसे उसी दिन रात 10 बजे कैफे में मिलने के लिए बुलाया था, जिससे वह अन्य विवरणों के साथ अपने पाठ्यक्रम पर चर्चा कर सके।


यह भी पढ़ें: कुत्ता सूंघकर पता कर लेता है कोरोना, फिनलैंड ने अध्ययन के आधार पर किया दावा, 92% सही मिली रिपोर्ट


विरोध के बावजूद करता रहा छेड़छाड़
छात्रा ने आरोप लगाया है कि कोर्स के बारे में चर्चा करते समय आरोपी ने उससे पूछा कि क्या वह दोनों साथ में रह सकते हैं, जिसके बाद वह बात बदलते हुए पानी पीने के लिए उठी। इसके बाद आरोपी ने उसे घेर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने बताया है कि मैने इसका विरोध किया लेकिन इसके बाद भी वह छेड़छाड़ करता रहा। इसके साथ ही छात्रा ने बताया है कि उसने आरोपी का फोन भी ले लिया है।

यह भी पढ़ें: लड़कियों की हत्या, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें नाले में फेकने वाले सुरिंदर कोली को अदालत ने दी मौत की सजा