200 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के तिहाड़ जेल से शिफ्ट होना चाहता है। इसके लिए सुकेश के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने सुकेश चंद्रशेखर के कारनामों से जुड़े कई खुलासे किए। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल से खुद को कानून मंत्री बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजों को फोन करता था।