7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहलवानों की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा, 28 अप्रैल को करेगा सुनवाई

Breaking News भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों की याचिका पर गंभीरता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत ऐक्शन लिया। SC ने मामले को गंभीर पाया और दिल्ली सरकार एवं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अपडेट जारी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Apr 2023, 11:59 AM IST

supreme_court.jpg

पहलवानों की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, दिल्ली सरकार व दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा, 28 अप्रैल को करेगा सुनवाई

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों की याचिका पर गंभीरता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत ऐक्शन लिया। SC ने मामले को गंभीर पाया और दिल्ली सरकार एवं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज 25 अप्रैल को तीसरा दिन है। सोमवार को इन पहलवानों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पहलवान विनेश फोगाट के साथ 6 अन्य महिला पहलवानों ने याचिका दायर कर कुश्ती महासंघ अघ्यक्ष ब्रजभूशण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। WFI प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के वकील नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि, हमने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश मांगे। गंभीर आरोपों के बावजूद भी दिल्ली पुलिस इस केस में कोई FIR दर्ज़ नहीं कर रही थी। SC ने मामले को गंभीर पाया और दिल्ली सरकार एवं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पहलवानों की ओर से पैरवी कर रहे एक और वकील कपिल सिब्बल ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ से कहा कि, पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, 7 महिला पहलवानों ने शिकायत की है। इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम शुक्रवार को सुनवाई करेंगे।