इसके अलावा, अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार में कई घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा, "जल बोर्ड घोटाला, क्लासरूम घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक घोटाला, वक्फ बोर्ड घोटाला, शराब घोटाला, डीटीसी घोटाला, वगैरह। यह कैसी सरकार है? हम दिल्ली को बचाने के लिए काम करेंगे। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के दोस्त और दिल्ली के अपराधी हैं। हम उन्हें माफ नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने जो गंदगी फैलाई है, उसे साफ करेंगे।" साथ ही ठाकुर ने कहा, "यह एकमात्र सरकार है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री सभी जेल में थे। यह लोगों के लिए नहीं बल्कि जेल के लिए सरकार थी।"