9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी पर जनता ने दिया जवाब, तमिलनाडु में दोनों सीटों पर जीत के बाद सीएम विजय का बयान

Tamil Nadu politics: तमिलनाडु उपचुनाव में मदुरांतकम और धारापुरम में टीवीके की जीत के बाद सीएम विजय ने महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी का जवाब बताया। उन्होंने कहा- यह राजनीतिक शालीनता और जनशक्ति की जीत है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

image

PS Vijay Raghavan

•

Oct 09, 2026

Tamil Politics

टीवीके नेताओं के साथ मुख्यमंत्री विजय। (फोटो- X/Vijay)

Tamil Nadu by-election results: मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा उपचुनाव में टीवीके की जीत के बाद मुख्यमंत्री विजय ने इसे महिलाओं के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों और व्यक्तिगत हमलों के खिलाफ जनता का फैसला बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी या पार्टी की नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक शालीनता की जीत है।

लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चुनाव जीता

विजय ने तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीत के बाद शुक्रवार को कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जनता के बीच टीवीके की स्वीकार्यता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन मजबूत है।

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने धनबल या किसी तरह के दबाव का सहारा लिए बिना केवल जनसंपर्क, रिश्तों और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर चुनाव जीता है।

'तमिलनाडु भ्रष्ट ताकतों का गढ़ नहीं'

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संदेश भी स्पष्ट हो गया है कि तमिलनाडु भ्रष्ट ताकतों का गढ़ नहीं, बल्कि जनशक्ति का गढ़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनकी पार्टी और नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन मतदाताओं ने मतदान के जरिए उसका जवाब दे दिया।

विजय ने मदुरांतकम और धारापुरम के मतदाताओं, सहयोगी दलों कांग्रेस, वीसीके, एमडीएमके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने दोनों विजयी उम्मीदवारों मर्गदम कुमारवेल और सत्यभामा को भी बधाई दी।

'राजनीतिक मर्यादा और मतदाताओं के अधिकारों की यह जीत'

सीएम विजय ने कहा कि यह जीत महिलाओं के सम्मान, राजनीतिक मर्यादा और मतदाताओं के अधिकारों की जीत है। विजय ने विश्वास जताया कि ऐसी चुनावी सफलताएं भविष्य में भी जारी रहेंगी और जनता का समर्थन उनकी पार्टी को आगे भी मिलता रहेगा।

मंत्री आधव अर्जुन ने सोशल मीडिया पर सीएम और अन्य मंत्रियों के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि साजिशी गठबंधनों की राजशाही मानसिकता और हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत को दबाने की कोशिशों के खिलाफ जनता ने लोकतांत्रिक जनादेश सुनाया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग