इन नेताओं को मिला टिकट
बीआरएस की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में सिरपुर से कोनेरू कोनप्पा, चेन्नूर (एससी) से बाल्का सुमन, बेल्लमपल्ली (एससी) से दुर्गम चिन्नैया, मंचेरिल से नदीपेल्ली दिवाकर राव, आसिफाबाद (एसटी) से कोवा लक्ष्मी को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में खानापुर (एसटी) से भुक्या जॉनसन राठौड़ नाइक, आदिलाबाद से जोगु रमन्ना, बोथ (एसटी) से अनिल जाधव, निर्मल से अल्लोला इंद्रकरण रेड्डी, मडहोल से गद्दीगारी विट्ठल रेड्डी, बांसवाड़ा से पोचारम श्रीनिवास रेड्डी, बोधन से मोहम्मद शकील आमिर को मैदान में उतारा गया है।
इनके अलावा जुक्कल (एससी) से हनमंत शिंदे, येल्लारेड्डी से जाजला सुरेंद्र, निजामाबाद शहरी से बिगाला गणेश गुप्ता, निजामाबाद ग्रामीण से गोवर्धन बाजीरेड्डी, बालकोंडा से वेमुला प्रशांत रेड्डी को टिकट दिया गया।
ये भी पढ़ें: Cauvery Water Dispute: उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु की मांग पर कर्नाटक को दिया ये बड़ा निर्देश