27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखा मामला: चोरों ने गांव वालों के खिलाफ लिखवाई FIR, कहा- हमारे भी हैं अधिकार!

चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस थानों में तो आए रोज शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन रांची में इस बार चोरों ने ही गांव वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रांची

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Jun 2025, 5:56 PM IST

रांची : चोरों ने लिखवाई एफआईआर (Photo - IANS)

चोरी की घटनाओं को लेकर आपने कई मामले पढ़े और सुने होंगे। आए दिन पुलिस थानों में चोरी के मामले दज किए जाते हैं। आज आपको एक चोरों का एक हैरान करने देने वाला मामला बताने जा रहे है। रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों ने उल्टा ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। चोरों का आरोप है कि चोरी के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे एक चोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई हैं। यह घटना 4-5 जून 2025 की रात सत्यारी टोला में हुई, जिसने स्थानीय पुलिस और समुदाय के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

पकड़े गए चोरों ने गांव वालों को बताया दोषी

मामले के अनुसार, पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी विजय कुमार और उसके पांच साथियों ने रात करीब एक बजे एक मकान में चोरी का प्रयास किया। विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने और उनके साथियों - कमलेश चौहान, पंकज डोम, जान सिंह, माडू चौहान और करन चौहान - ने घर की अलमारी से सोने की चेन और नकदी चुराई।

मालिक को कुएं में डुबाने की कोशिश

इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई और उसने 'चोर-चोर' का शोर मचाया। चोरों ने मकान मालिक का मुंह दबाकर उसे काबू करने की कोशिश की और उसे पास के कुएं में डुबोने का प्रयास किया। लेकिन मकान मालिक के शोर से जागे ग्रामीणों ने चोरों को घेर लिया।

चोरों को ग्रामीणों ने खूब पीटा

विजय कुमार के अनुसार, ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया, जबकि कमलेश चौहान, पंकज डोम और जान सिंह को भी गंभीर चोटें आईं। उनके दो साथी, माडू चौहान और करन चौहान, मौके से भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें- LIC दे रहा है महिलाओं को साल का 94 हजार रुपया, जानें इसे पाने का पूरा प्रोसेस

पुलिस के सामने की एफआईआर

5 जून की सुबह ग्रामीणों ने चार चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिनके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। इसके जवाब में विजय कुमार ने ग्रामीणों के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- 8 से 14 जून तक होगी भयंकर बारिश तो कई राज्यों में तपेगी धरती, IMD ने जारी किया अलर्ट

चोरी में नाकाम 'लुंगी-बनियान गिरोह'

पुलिस के अनुसार, ये चोर कुख्यात लुंगी-बनियान गिरोह के सदस्य हैं, जो चोरी के दौरान लुंगी-बनियान पहनते हैं और शरीर पर तेल लगाते हैं ताकि पकड़े जाने पर आसानी से निकल सकें।
इस अनोखे मामले ने न केवल स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि यह भी सवाल उठा रहा है कि भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने की घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाया जाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।