जब इस घटना के बारे में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "एसी घटनाएं बड़े शहरों में होती रहती हैं।" उनके इस बयान को कई लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील करार दिया है। आलोचकों का कहना है कि एक गृह मंत्री का यह कहना कि ऐसी घटनाएं आम हैं, न केवल पीड़ितों के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि अपराधियों के हौसले को भी बढ़ावा दे सकता है।