
sidhu moosewala case
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने वाले अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गैंगस्टर लखबीर लांडा की धमकी के बाद ये कदम उठाया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के 3 अफसरों को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। बता दें कि लखबीर सिंह लांडा खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का सहयोगी है जो अभी कनाडा में है। वहीं से पंजाब में गैंग ऑपरेट कर दहशत फैला रहा है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कुल 12 अफसरों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। मूसेवाला केस को सुलझाने वाले अफसरों में शामिल एसीपी ललित मोहन मेगी, हृदय भूषण समेत कुल 9 इंस्पेक्टर को एक एक कमांडो दिया गया।
मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने वाले 12 अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल, डीसीपी राजीव रंजन, मनीषी चंद्रा, एसीपी ललित मोहन नेगी, हृदय भूषण, वेद प्रकाश व राहुल विक्रम, इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, विनोद कुमार, रविन्द्र जोशी, निशांत दहिया और सुनील कुमार राजैन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- जल्द भारत लाया जाएगा सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़: पंजाब CM भगवंत मान
आपको बता दें कि बता दें कि पंजाब से फरार होकर अमेरिका में छिपे गैंगस्टर लखबीर लांडा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर धमकी दी थी। गैंगस्टर ने धमकी दी है कि किसी भी अधिकारी ने अगर पंजाब में कदम रखा तो उसे उसका अंजाम बुरा होगा। लांडा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार चल रहा है।
Published on:
14 Dec 2022, 12:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.