26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशीला पदार्थ पिलाकर 16 साल की लड़की के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Gujarat Crime News: गुजरात में एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Jul 2025, 3:19 PM IST

नाबालिग के साथ उसके परिचित और दोस्तों ने किया दुष्कर्म (Photo-Patrika)

Porbandar Gangrape Case: गुजरात के पोरबंदर से 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और वारादात में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता के पड़ोस में रही रहता है।

आरोपी और दोस्तों ने किया दुष्कर्म

दरअसल, आरोपी ने पीड़िता को रात 12.30 बजे नाश्ता करने के लिए अपने साथ बाहर चलने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी पीड़िता को कारमें लेकर बाहर गया और उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। बाद में वह पीड़िता को एक पार्टी प्लॉट में ले गया जहां आरोपी और उसके दो दोस्तों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

वापस लौटने से पहले पिलाया नींबू का रस

वहीं इसके बाद पीड़िता को वे चौपाटी पर ले गए, जहां पर एक काली गाड़ी पहले से ही खड़ी थी। मामले में पुलिस ने बताया कि वे उसे एक गांव के पास ले गए और वापस लौटने पर पीड़िता को नींबू का रस पिलाया।

पीड़ित को जानता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पीड़िता को वापस SUV में  डाल दिया और उसे करीब 4.30 बजे उसके घर वापस ले गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को आरोपी जानता था और नियमित रूप से उसके घर पर आता-जाता था। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और परिवार को भी जानता है। बाकी दो उसके दोस्त हैं। काली कार चलाने वाले चौथे व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हम यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या वह यौन उत्पीड़न में शामिल था।

पुलिस ने छापेमारी की शुरू

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। 

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग