अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले उत्तर बंगाल पर पैनी नजर रखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी 19 जुलाई को उत्तर बंगाल का दौरा करेंगे। TMC के सूत्रों के मुताबिक वह कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार का दौरा करेंगे। प्रतिबंधित आतंकी संगठन कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (KLO) की धमकियों के बीच ममता ने छह जून को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए उत्तर बंगाल का दौरा किया था।