
तृणमूल कांग्रेस यानी TMC की दिग्गज नेत्री महुआ मोइत्रा की सोशल मीडिया पर कुछ निजी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घामासान मच गया। कुछ लोग टीएमसी नेता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स ने इसकी कड़ी निंदा की है। अब इस मासले पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया समाने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ( पूर्व में ट्विटर ) पर ट्विट करते हुए कहा कि भाजपा पर निशाना साधा है।
शशि थरूर के साथ की फोटो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रविवार को टीएमसी नेता की कुछ निजी फोटोज वायरल होने लगी, जिसमें वह कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ डिनर करते और पोज देते नजर आ रही हैं। वायरल फोटो को देखकर ऐसा मालूम होता है कि फोटो को क्रॉप कर वायरल किया गया है। वहीं दूसरी वायरल तस्वीर में टीएमसी नेता कथित तौर पर सिगार पीते हुए दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घामासान मच गया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी के आउट होने पर लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, उदयनिधि ने नाराजगी जाहिर करते हुए कही ये बात
Updated on:
15 Oct 2023, 7:27 PM IST
Published on:
15 Oct 2023, 7:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.