Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों एक दूसरे को घेरने में जुट गई है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है। तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। चुनाव आयोग ने भी प्रशासन को प्रदेश में हिंसा मुक्त चुनाव कराने की नसीहत देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस सख्त निर्देश दिए हैं।