पुलिस अधिकारी ने बताया, “सुबह करीब 1:30 बजे जब ड्राइवर सोनू तय स्थान पर पहुंचा, तो जावेद ने राइड कैंसल करने का कहकर उसकी सहमति ले ली। लगभग 2:30 बजे गांधी विहार ड्रेन के पास, जो योगराज कॉलोनी की एक सुनसान जगह है, जावेद ने अचानक पिस्तौल निकाल कर ड्राइवर की कमर पर तान दी और बाइक रोकने को कहा।”