31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2,000 के नोट जमा कराने का आज आखिरी दिन, नहीं बदल पाए तो क्या होगा, जानिए RBI का निर्देश

2000 Rupee Notes: आपके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Oct 2023, 8:19 AM IST

2000 Rupee Notes

2000 Rupee Notes

2000 Rupee Notes: अगर आपके पास भी 2,000 रुपए के नोट हैं। इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज (7 अक्टूबर, 2023) आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। यदि आप आज इन्हें जमा करने या बदलवाने में असफल रहते हैं, तो फिर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बीते 19 मई को इन गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था और इनकी वापसी के लिए 30 सितंबर 2023 तक सुविधा दी थी। बाद में डेडलाइन खत्म होने से पहले इस लास्ट को बढ़ा दिया गया, जो आज समाप्त हो रही है।

दो तरीके से जमा होंगे 2000 के नोट

अगर कोई किसी कारण वश 2000 रुपए के नोट को आज यानी 7 अक्टूबर तक जमा या बदल नहीं पाए तो भी तो आपके पास 2 विकल्प होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद शुक्रवार को इससे जुड़े 2 विकल्पों की जानकारी दी।

इश्यू ऑफिस में करवा सकते है जमा

आज 2,000 का रुपए नोट बदलवाने और जमा करवाने का अंतिम दिन है। 8 अक्टूबर से बैंक 2,000 रुपए के नोट अकाउंट में जमा लेना और बदलना बंद कर देंगे। इसके बाद भी 2 तरीके से इस काम को कर सकते हैं। rbi के गवर्नर शक्तिकांत ने कहा कि आरबीआई के इश्यू ऑफिस जाकर आम लोग और संस्थाएं इन 2,000 रुपए के नोटों को जमा कराया जा सकता है। इसके तहत एक्सचेंज करने के लिए 20,000 रुपए की लिमिट है।

यह भी पढ़ें- कच्चे तेल में आई भारी गिरावट, सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

डाक विभाग के जरिए

RBI के गवर्नर शक्तिकांत ने दूसरे विकल्प के बारे में भी बताया है। डाक विभाग के जरिए 2,000 रुपए के नोटों को आरबीआई इश्यू ऑफिस भिजवाया जा सकता है। यह पैसे उनके भारत में मौजूद बैंक अकाउंट में ही जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ED ने कसा और शिकंजा, 2 करीबियों को ED ने भेजा समन

अभी 12 हजार करोड़ की करेंसी आना बाकी

शक्तिकांत दास ने कहा कि हमने अब तक हमें 96 प्रतिशत से ज्यादा 3.32 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपए के नोट वापस मिल गए हैं। अभी भी 12,000 करोड़ रुपए के नोट शेष बचे हैं। 2,000 के नोटों में 87 प्रतिशत बैंक जमा के रूप में बैंकों में वापस आए हैं। बाकी नोटों को दूसरे नोटों से एक्सचेंज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के 2000 के नोट चलन में हैं, जिनका आना अभी बाकी है।