
Tomato Price Hike
Tomato Price Hike : बीते कुछ दिनों से टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। महंगाई से जुझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही टमाटर की कीमतें कम हो सकती है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने सुपर प्लान तैयार कर लिया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने यह निर्देश दिया है। केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड और एनसीसीएफ को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने और प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में वितरित करने का निर्देश दिया है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार (14 जुलाई) से खुदरा दुकानों के जरिए घटी दरों पर उपभोक्ताओं को टमाटर दिए जाएंगे।
200 रुपए बिक रहा है टमाटर
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश के चलते सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लाल टमाटर के भाव भी 200 रुपए किलो पहुंच गए है। ऐसे में लोगों की थाली का जायका भी बिगड़ा बिगड़ा है और साथ ही घर का बजट भी गड़बड़ा गया है। रिटेल शॉप पर टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में बेचा जा रहा है।
Published on:
12 Jul 2023, 3:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.