3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिपुरा में गरजे अमित शाह, बोले- ट्रिपल ट्रबल से बचना है तो डबल इंजन की सरकार बनाएं

रैली में अमित शाह ने कहा कि वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 12 Feb 2023, 3:35 PM IST

home minister amit shah

home minister amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर हमला बोला। उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में अब भाजपा के काम का असर दिखने लगा है और इसलिए वाम और कांग्रेस डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के आगे के विकास के लिए बीजेपी को वोट देकर डबल इंजन की सरकार बनाए। इससे पहले आज सुबह गृह मंत्री अमित शाह ने सुंदरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।


गृह मंत्री अमित शाह ने का कि आने वाले चुनाव में बीजेपी के प्रभाव को देखकर लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही लेफ्ट ने यह मान लिया कि हम बीजेपी से अकेले नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ों कांग्रेसियों को मार दिया, आज उन्हीं के साथ कांग्रेस ईलू ईलू कर रही है।


उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि त्रिपुरा में लंबे समय तक आदिवासियों को धोखा देने वाला लेफ्ट अब लोगों को ठगने के लिए एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश कर रहा है।


अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने भी त्रिपुरा के लोगों को भरा नहीं किया। उन्होंने त्रिपुरा को जस से तस छोड़ दिया। पहले बिप्लब देब फिर माणिक शाह ने त्रिपुरा के विकास को आगे बढ़ाया। त्रिपुरा के विकास के लिए गरीब मध्यमवर्ग युवा को जोड़ने का काम बीजेपी ने किया है। सभी को सामान अधिकार का अवसर किसी ने दिया तो मोदी सरकार ने दिया है। शाह ने कहा कि त्रिपुरा में अगर विकास आया तो केवल और केवल बीजेपी के 5 साल के अंदर त्रिपुरा में विकास पहुंचा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय