2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लता दी की याद में दो दिन का राष्ट्रीय शोक, गमगीन देशवासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता करीब एक महीने से बीमार चल रही थीं। 'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 6 Feb 2022, 7:35 PM IST

lata_6.jpg

,,

Lata Mangeshkar Death: देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता करीब एक महीने से बीमार चल रही थीं। 'भारत रत्न' से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

अंतिम दर्शन के लिए मुंबई जाएंगे पीएम मोदी

लता मंगेशकर का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पेडर रोड स्थित उनके घर पर पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, जहां लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर मुंबई के शिवाजी पार्क में ले जाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी और संस्कार किया जाएगा। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी आज मुंबई जाएंगे।

2 दिन आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज
मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक का ऐलान किया गया। सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस दौरान उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अतिम संस्कार में सलामी देंगे।

पश्चिम बंगाल ने आधे दिन की छुट्टी
पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, मैं भारत की दिवंगत प्रतिमा, भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनके परिवार और दुनिया भर में उनके द्वारा छोड़े गए अरबों प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, मैं उस प्रतिभा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं जो वास्तव में भारत की कोकिला थी।

देश में खालीपन छोड़ गईं लता दीदी : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।

कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज खो गई है। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

यह भी पढ़ें - जब लता मंगेशकर को मारने के लिए दिया गया था जहर, तीन महीने तक रही ऐसी हालत


उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

यह भी पढ़ें - आज 'सुर' भी खामोश हैं... स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं


पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि : नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शोक जताते हुए कहा कि देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

राष्ट्रपति और राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी। राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने गायिका के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय