30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश कुमार से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, नई पार्टी के नाम का किया ऐलान

दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को नीतीश कुमार और जेडीयू से अलग होने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Feb 2023, 3:13 PM IST

Upendra Kushwaha

Upendra Kushwaha

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के बागी अपनाते हुए महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। जनता दल (यूनाइटेड) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बना ली है, जिसका नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक नई राजनीतिक पारी की आज से शुरुआत हो रही है। दो दिनों की बैठक के बाद जो विचार-विमर्श हुए हैं उनके आधार पर फैसला लिया गया है।


63 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार ने सोमवार को जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है। कुशवाहा ने अपनी नई पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल रखा है। वे खुद नई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।


पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे आवाज दी तो सब न्योछावर करके पुरानी स्थिति से बचने के लिए हमने हाथ मिलाया था। मैंने उनका साथ स्वीकार किया। सब अच्छा था मगर बाद में बीजेपी गठबंधन से हटकर नए गठबंधन से जुड़े। कुशवाहा ने कहा कि यह भी मैंने भी स्वीकारा। मैंने सीएम नीतीश को कहा था कि इस गठबंधन का नेतृत्व आप अपने हाथ रखिएगा। लेकिन बीच में आरजेडी और जेडीयू की डील की चर्चा होने लगी। उन्होंने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के एक नेता को चुना।


कुशवाहा ने कहा कि मुख्‍यमंत्री अपनी मनमर्जी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपने आसपास के लोगों के सुझाव के अनुसार काम कर रहे हैं। सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आज अपने दम पर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं, क्योंकि उन्होंने कभी उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास नहीं किया। अगर नीतीश कुमार ने उत्तराधिकारी चुना होता, तो उन्हें एक के लिए पड़ोसियों की ओर देखने की जरूरत नहीं होती।