3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय अंदाज में खाना खाया तो ट्रंप की पार्टी के सांसदों ने ममदानी पर किए रेस्सिट कमेंट, जानिए क्या कहा?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव होना है। इसे लेकर बयानबाजी जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के सांसदों ने विरोधी पार्टी डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर नस्लभेदी टिप्पणी की।
2 min read
Google source verification
Zohran Mamdani Odisha Roots

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी। (फोटो: द वॉशिंगटन पोस्ट.)

दुनिया के सबसे समृद्धध शहर माने जाने वाले अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क (NewYork) से मेयर (Mayor) पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) का हाथ से चावल-दाल खाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर एक अमरीकी सांसद की नस्लीय टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

न्यूयॉर्क के रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने एक्स पर पोस्ट किया है कि अमरीका में सभ्य लोग इस तरह नहीं खाते। अगर आपको पश्चिमी रीति-रिवाजों को अपनाने से इनकार है, तो तीसरी दुनिया में वापस चले जाइए। गौरतलब है कि ममदानी इस वीडियो में फिलिस्तीनी मुद्दे पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा- जब आप किसी थर्ड वर्ल्ड में पले-बढ़े होते हैं तो आप फिलिस्तीनी संघर्ष को बेहतर तरीके से समझते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत भी बना रहा है बंकर बस्टर बम, DRDO तैयारी में जुटा, इस मिसाइल से दागे जाएंगे

मेरे कुत्ते अधिक सभ्य हैं

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मागा नीति की कट्टर समर्थक लॉरा लूमर ने पोस्ट किया कि ममदानी अफ्रीका से हैं। यह आप उनके खाने के तरीके से यह पता लगा सकते हैं। घिनौना। मेरे कुत्ते खाते समय अधिक साफ और सभ्य होते हैं। ममदानी अपने सीधे हाथ से उंगलियां चाटता है। बाएं हाथ से वही करता है जो तीसरी दुनिया के सभी लोग करते हैं। ऐसे में आप इसके दोनों में किसी से भी हाथ नहीं मिलाना चाहेंगे।

लेकिन, न्यूयॉर्क के रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल अपनी इस टिप्पणी के बाद निजी हमलों का सामना करना पड़ा। गिल को सोशल मीडिया पर याद दिलाया गया कि उन्होंने एक भारतीय मूल की महिला डेनियल डिसूजा से शादी की थी, जो मुंबई से आने वाले रुढ़िवादी राजनीतिक टिप्पणीकार दिनेश डिसूजा की बेटी हैं। गिल से अभद्रता पूर्वक पूछा गया कि क्या आपकी पत्नी और आपके ससुर ऐसे नहीं खाते?

यह भी पढ़ें: Explainer: कौन बनेगा 15वां दलाई लामा? कैसे होता है उत्तराधिकारी का चयन

हो गए ट्रोल - क्या चिप्स और बर्गर भी कांटे से खाते हो?

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए गिल से पूछा, आप टैको, फ्रेंच फ्राइज और बर्गर आप कैसे खाते हैं? क्या चिप्स भी कांटे से खाते हैं? एक अन्य यूजर ने कहा, आप उनकी नीतियों की आलोचना नहीं कर पा रहे, इसलिए अब उनकी संस्कृति पर निजी हमला कर रहे हैं।

जोहरान मेयर बने तो फंड में कटौती करेंगे ट्रंप

वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प ने धमकी दी कि यदि ममदानी मेयर बनने के बाद भी सही रास्ते पर नहीं मानते हैं तो न्यूयॉर्क को मिलने वाले फंड में कटौती आदि की जाएगी। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी जीतने की संभावनी कतई नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग