26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा एक की मौत, जिसने सुना चौंक गए ​जानें खतरनाक चींटी का नाम

दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा एक की मौत, जिसने सुना चौंक गए ​जानें खतरनाक चींटी का नाम

उत्तराखंड के बागेश्वर में दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा लिया। जिसमें एक की मृत्यु हो गई। जिसने भी इसे सुना वह भी हैरान रह गया। जानें आप पूरी स्टोरी ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Nov 2022, 4:57 PM IST

ant.jpg

दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा एक की मौत, जिसने सुना चौंक गए ​जानें खतरनाक चींटी का नाम

उत्तराखंड के बागेश्वर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दो सगे भाईयों को जहरीली चींटियों ने काटा। जिसमें एक की मृत्यु हो गई। किसी ने सोच भी नहीं होगा की चींटियों के काटने से किसी की मौत हो जाएगी। पर यह एक सत्या घटना है। जिसने सुना वह चौंक गया। दो सगे भाई जिसमें एक सागर की उम्र तीन साल और दूसरे प्रियांशु की पांच साल थी। दोनों आंगन में खेल रहे थे। अचानक चींटियों उन्हें काट लिया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगाड़ गई। परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर आए। पर सागर की अस्प्ताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

जानें मामला क्या है

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्षीय सागर की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। बागेश्वर के कपकोट तहसील के पौसारी गांव में जहरीली चींटियों के काटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। उसके बड़े भाई को भी चींटियों ने काटा था। अब उसकी हालत में सुधार है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पौसारी गांव में भूपेश राम का पांच वर्षीय बेटा प्रियांशु और तीन साल का बेटा सागर आंगन में खेल रहे थे। अचानक दोनों भाइयों को चींटियों ने काट दिया। दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर आए।

एक की मौत एक ठीक है - डॉ. राहुल मिश्रा

जिला अस्पताल के डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि, बृहस्पतिवार रात 8.57 बजे परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों का परीक्षण किया। सागर की पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रियांशु का इलाज किया गया।

मासूम की जान जाने से परिवारजन सदमे में

पिता भूपेश राम ने बताया कि, लाल रंग की बड़ी चींटियों ने बच्चों को काटा था। डॉ. मिश्रा का कहना है कि बच्चों को अस्पताल लाने में परिजनों ने देरी कर दी। चींटियों के हमले में मासूम की जान जाने से परिवारजन सदमे में हैं।

बुलेट चींटी खतरनाक

रेड फायर लाल रंग की बुलेट चींटी या रेड फायर चींटी काफी जहरीली मानी जाती है। इन चींटियों के काटने पर तत्काल इलाज न मिला तो जान जा सकती है। जिले में चींटियों के काटने से मौत का पहला मामला बागेश्वर जिले में चींटियों के काटने से मौत का पहला मामला सामने आया है। एसीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया का कहना है कि अब तक जिले में चींटियों के काटने से मौत का मामला संज्ञान में नहीं है।

यह भी पढ़े - आरबीआई ने एक बड़े बैंक पर लगाया प्रतिबंध उपभोक्ता मायूस, जमाकर्ता परेशान कैसे मिलेगा जमा धन

यह भी पढ़े - संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना