30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ड्राइवर और एक अन्य की मौके पर मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 29 Dec 2023, 3:46 PM IST

dead_09.jpg

Road Accident: उत्तराखंड का सबसे पूर्वी जिला पिथौरागढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिथौरागढ़ में एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तवाघाट-लिपूलेख मार्ग पर गर्बाधार के जिप्ती तोक के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात को बोलेरो वाहन संख्या यूके 05 टीए 3021 गर्बाधार की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।



दुर्घटना के कारणों का नहीं चला पता

हादसे की सूचना पर एसएसबी, पांगला थाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया। अत्यंत दुर्गम क्षेत्र होने के चलते राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मृतक की पहचान पुष्कर शाही के रूप में हुई है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर से हुआ बड़ा हादसा: अब छह मजदूरों की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

थर्टी फर्स्ट मनाने पर्यटक की मौत

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में एक पर्यटक की मौत हो गई। थर्टी फर्स्ट के लिए मुनस्यारी घूमने आए एक बंगाली पर्यटक की जान चली गई। पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कौसानी से मुनस्यारी पहुंचे कोलकाता के हरिदेवपुर दक्षिण 24 परगना कोलकाता निवासी 66 वर्षीय देवव्रत रॉय की कौसानी से ही तबियत खराब गई। गंभीर हालत में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान पर्यटक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- दूल्हे के परिवार को नहीं मिला मांस का पसंदीदा टुकड़ा तो तोड़ दी शादी, कहा- हमारी बेइज्जती की गई