ट्रायल रन के दौरान ट्रेन ने कटरा से श्रीनगर तक की दूरी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज, और भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज, अंजी खाद ब्रिज, से होकर पूरी की। यह ब्रिज न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार हैं, बल्कि इनसे गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन भारत के बुनियादी ढांचे की नई पहचान बनेगी।