30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में ‘कूड़ा’ पॉलिटिक्स, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, भाजपा-आप कार्यकर्ता भिड़े

दिल्ली के गाजीपुर में आज कूड़े पर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचकर BJP पर जमके निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "पिछले 15 से दिल्ली नगर निगम में बैठी भाजपा ने पूरी दिल्ली में हर जगह कूड़ा फैला रखा है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 27 Oct 2022, 12:40 PM IST

waste-politics-in-delhi-cm-kejriwal-targets-bjp-in-ghazipur-bjp-aap-workers-clash.jpg

'Waste' politics in Delhi, CM Kejriwal targets BJP in Ghazipur, BJP-AAP workers clash

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज गाजीपुर में लैंडफिल साइट पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "हमारे पीछे एक बहुत बड़ा कूड़ा का पहाड़ है। पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी बैठी हुई है, जिन्होंने 15सालों में दिल्ली को तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ दिए हैं।" इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि केवल यहां नहीं बल्कि पूरी दिल्ली में कूड़ा ही कूड़ा है। पूरी दिल्ली को BJP ने कूड़ा घर बना दिया है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली का इन लोगों ने इतना बुरा हाल कर दिया है कि दिल्ली के अंदर जीना मुश्किल हो गया है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरी बीजेपी के समर्थकों से अपील है थोड़ा सोचो। बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिये वोट दो।”

कूड़े का पहाड़ देखकर बहुत शर्म आता ही है: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां पूरी दुनियाभर से लोग आते हैं और यहां कुड़े का पहाड़ देखते हैं , जिससे बहुत शर्म आती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "जब आप पूरी दूनिया में लदंन सहित अन्य देशों में जाते हैं तो वहां टूरिस्ट प्लेस दिखाई देते हैं, लेकिन दिल्ली में कुड़े का पहाड़ दिखता है। BJP ने दिल्ली के लोगों का सर झुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कोई रिश्तेदार आए, कोई दोस्त आए तो पूरी दिल्ली में कूड़ा ही कूड़ा दिखता है।

गाजीपुर में भाजपा-आप कार्यकर्ता भिड़े
दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद वहां आम आदमी पार्टी के भी कार्यकर्ता पहुंचे। इसके बाद आप व भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने हंगामें को शांत कराया।